सिरसा,(थ्री स्टार): नगर परिषद सिरसा के सभी वार्डों में इनेलो समर्थित प्रत्याशियों की जीत तय है और परिषद का चेयरमैन इनेलो समर्थित पार्षद ही होगा- यह दावा हलका ऐलनाबाद से विधायक खेलरत्न अभय सिंह चौटाला ने गुरूनानक नगर सिरसा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए किया। इस सभा का आयोजन वार्ड नं. 4,5,8 से इनेलो समर्थित प्रत्याशियों रणजीत कौर औलख, कृष्णा फोगाट व नमीता कम्बोज के समर्थन में किया गया था। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुकी है और कांगे्रसी नेताओं के क्रियाकलापों व कार्यशैली से तंग आ चुकी है। श्री चौटाला ने कहा कि जनता बुनियादी सहूलियतों से वंचित है। इसी कारण जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के मूढ़ में है। नगर परिषद चुनाव तो महज रिहर्सल है जनता तो आगामी विधानसभा में चौधरी ओ३मप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो सरकार के गठन का मन बना चुकी है। श्री चौटाला ने जहां कार्यकर्ताओं को अंतिम वोट पडऩे तक सजग प्रहरी की भूमिका अदा करने को कहा वहीं उन्होंने यह भी चेताया कि विरोधियों के नापाक इरादों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया जाएगा। विधायक ने वार्ड नं. 4 से रणजीत कौर औलख, वार्ड नं. 5 से कृष्णा फोगाट व वार्ड नं. 8 से नमीता कम्बोज को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाने को आह्वान किया। जनसभा में जिया लाल कम्बोज, इकबाल सिंह औलख, दया बांसल, कृष्णा भांभू, सोमनाथ मेहता, जॉली, जसविंद्र, विनोद, सुरेंद्र, प्रेमलता, काकू शर्मा, हरभजन सिंह नम्बरदार, लाडी, अजय बंसल एडवोकेट, जगजीत सिंह, राकेश कटारिया, सुमित्रा देवी, अमरजीत इत्यादि ने चौ. अभय सिंह चौटाला को फूल मालाओं व गुलदस्तों से स्वागत किया।
इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक इकबाल सिंह औलख ने चौ. चौटाला के जनसभा में पधारने पर उनका स्वागत किया। जनसभा को अभय सिंह चौटाला के अलावा वरिष्ठ नेताओं पदम जैन, अमीर चावला, विजय बांसल, हरि सिंह भारी, अशोक वर्मा, आर.के. भारद्वाज व के.एल. लूथरा ने भी संबोधित किया। तिलोचन सिंह व हरबंस कौर ने गीतों व कविताओं के माध्यम से इनेलो प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसभा में वार्ड नं. 4,5,8 से इनेलो प्रत्याशियों रणजीत कौर औलख, कृष्णा फोगाट व नमीता कम्बोज ने अपना-अपना चुनावी घोषणा पत्र प्रस्तुत करते हुए 20 मई को उनके पक्ष में सर्वाधिक मतदान करने की अपील की। इनेलो महिलाविंग जिला सिरसा की प्रधान व वार्ड नं. 5 से इनेलो समर्थित प्रत्याशी कृष्णा फोगाट ने सभी शहरवासियों विशेषत: वार्ड नं. 4,5 व 8 के समस्त् वासियों की ओर से चौ. अभय सिंह चौटाला के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और सभी इनेलो समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मंच संचालन पूर्व कर्मचारी नेता लाल चंद गोदारा ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में किया।